sabkuchhinhindi

A palace where you get everything in hindi. आइये अब कुछ नया सीखिए हिंदी में.... net चलेगा अब हिंदी में ।।।।।।

Saturday 28 October 2017

चावल बनाने के 6 नए तरीके ,6 different rice recipes, नए अंदाज से चावल की recipe बनाना सीखे

एक ही तरह के दाल चावल, खिचड़ी और पुलाव खाकर ऊब जाते है | ज्यादा प्रयोग करना हुआ तो उबले हुए चवलो को छोंक लिया | अगर इन्ही उबले चावलों को जायके दार बना दिया जाए तो केसा रहेगा | आज हम आपको स्टीम्स या उबले चावलो को कई तरह के अलग स्वाद में और जायके दार बनाने के आसान तरिके बता रहे है,,........

आओ सीखते है। .............



Image result for rice recipes




-(१)-कोकोनेट राइस ----
   Image result for coconut rice     
  नारियल के लम्बे आकार के पतले  टुकड़े कर लें |  पैन में तेल गर्म करके इसंमे राई , जीरा और मुट्ठीभर मुंग की दाल और  काजू डालें  सुनेहरा होने पर इसमें कटी हुई हरी मिर्च,कढ़ीपता,अदरक, लालमिर्च डालें,अब इसमें नारियल के टुकड़े,चावल और नामक डाले|  अच्छी तरह से मिला लें   और कुछ देर बाद गैस बंद कर  दें  इस पर दही और किसे हुअ नारियल डालकर सर्व करे    |                                                                                 (२)  -  रॉ मैंगो राइस ----                                                                                                                                          Image result for raw ,mango rice 
 कड़ाही में तेल गर्म करके मूंगफली को भून लें | अच्छी तरह भून कर मूंगफली अलग कर दें अब बचे        हुए तेल में राई, खड़ी लाल मिर्च और कढ़ी पता डालें |  चटकने पर इसमें हल्दी,लाल मिर्च पाउडर  नमक छोटा चम्मच चीनी डालें। इसके बाद कद्दू कस की हुई कैरी डालें। कैरी मुलायम होने तक  पकाएं जब मिश्रण पानी छोड़ दें। इसके बाद इसमें चावल और मूंगफली डालें। एक से दो मिनट  पकने के बाद गैस बंद कर दें। कच्चे आम के चावलों को रायते के साथ परोसे। 
(३)-पावभाजी राइस ----
       Image result for pavbhaji rice  
   पैन में तेल गर्म करे | इसमें खड़ी लाल मिर्च , तेज पता राइ डाले | राइ चटकने पर इसमें कटा हुआ प्याज डाले और गुलाबी होने तक भुने इसके बाद अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भुने | 
इसके बाद पावभाजी मशाला , हल्दी,नमक और लाल मिर्च पाउडर , बारीक़ कटे आलू , गाजर और शिमला मिर्च डाले | पकने के बाद इसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाये और एक निम्बू निचोड़े | हरी धनिया डालकर गरमा-गर्म सर्व करे | 
(४)-चिली गार्लिक राइस ----
       Image result for chilli garlic rice 
   पैन में तेल गर्म करे | इसमें बारीक़ कटा लहसुन और अदरक डाले, सुनहरा होने पर इसमें उबली हुयी सोयाबीन की बडिया डाले और कुछ देर चलाये इसके बाद इसमें चावल डाले | 
कुछ देर तक चलाते रहे जब  चावल अच्छी तरह से मिक्स ना हो जाये | इसके बाद चिल्ली गार्लिक डीप डालकर मिलाएं | चिल्ली गार्लिक राइस तैयार है | 
अब  इस पर हरा धनिया डालकर सर्व करे , सोया बडियो के स्थान पर पनीर भी डाल सकते है | 
(५)-स्वीट केसरी राइस -----
    Image result for sweet kesari rice   
  कड़ाही में घी डाले , गर्म होने पर इसमें बादाम, काजू , किसमिस डालकर हल्का सा भूनकर निकाल दें | 
बचे हुए घी में इलायची कूटकर डाले | इसमें चावल एक कप दूध और केसर के २ से ३ रेसे डाले | इन्हे अच्छी तरह उबलने  दे और इसके बाद चीनी मिलाये | 
इसके बाद संतरे के छिलके का पाउडर और किसा हुआ खोया डालकर और पकाये| भुने हुए काजू बादाम से सजाकर परोसें | 
(६)-शेजवान फ़्राईड राइस -----
    Image result for schezwan fried rice
   बड़े आकार के पैन में तेल गर्म करके खड़ी लाल मिर्च, राइ, कढ़ी पता डाले | चटकने पर इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज और छोटा चमच चीनी डाले प्याज के सुनहरा होने पर इसमें कटी हुयी गाजर , शिमला मिर्च और पता गोभी डाले ,      सब्जिया पकने पर इसमें शेजवान मशाला , सोया सॉस , कैचप और कुछ बुँदे सिरके की मिलाये | सभी को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें चावल डालकर तेज आंच पर २ मिनट तक पकाये | 
पकने पर इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करे |

No comments:

Post a Comment